जोशीमठ के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और इन दिनों हिमस्खलन की घटना आम है जिससे अचानक अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया। तपोवन विष्णुगाढ़ जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस साईट अनिमठ में इन दिनों परियोजना की निर्माणदायी कम्पनी द्वारा वर्ष 2013 की आपदा में टूटे तटबंधों के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमें लगभग 2 दर्जन श्रमिक कार्य कर रहे है।
करीब दोपहर 12 बजे अचानक अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया और कार्य कर रहे श्रमिकों में अफरातफरी मच गई और श्रमिक सुरक्षित स्थानों में भागने लगे। गनीमत रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।
जलस्तर अचानक बढ़ गया जहां पर कार्य चल रहा था वहां से बमुश्किल रस्सियों के सहारे मशीनों और अन्य सामानों को सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है। वर्ष 2006 से लेकर अभी तक लगभग 18 वर्षों आए एनटीपीसी कंपनी आपदा के दंश झेल रहे है। अभी हाल ही में जोशीमठ आपदा के बाद आए एनटीपीसी कंपनी का कार्य बंद है, न्यायालय की अनुमति से आंशिक रूप से रख-रखाव का कार्य ही चल रहा है। 2021 में रैणी-तपोवन आपदा में तो परियोजना में व्यापक जन हानि हुई थी और परियोजना का बैराज साईट पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।