माणा एवलांच हादसे में सेना और आईटीबीपी के संयुक्त अभियान में रेस्क्यू का कार्य चल रहा है। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण निकासी के लिए कुल 06 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।
हेलीकॉप्टरों में भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, भारतीय वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर और भारतीय सेना द्वारा किराए पर लिया गया एक नागरिक हेलीकॉप्टर शामिल हैं।अब तक 50 लोगों को बचाया जा चुका है। जिसमें से 04 घायल व्यक्तियों की घातक दुर्घटना में मृत्य की पुष्टि की गई है। 04 मजदूरों की मौत की पुष्टि सेना द्वारा की गई है। घायलों को निकालने में प्राथमिकता दी जा रही है। शेष पांच लापता व्यक्तियों को बचाने के लिए सेना द्वारा तलाशी अभियान जारी है।