बयाली भूतनाथ में 11 दिवसीय शिव महापुराण का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत नौली के बयाली भूतनाथ मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का समापन रविवार को पूर्णाहुति के साथ हो गया है।

कथा वाचक आचार्य महादेव किमोठी ने अंतिम दिन की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव पापों का नाश करने वाले देव हैं। धार्मिक आयोजनों में भावनाएं होनी जरूरी है। सगुण, साकार सूर्य, चंद्रमा, जल, पृथ्वी, वायु यह एक शिव पुराण का स्वरूप हैं। जहां अधार्मिकता बढ़ जाती है और कर्म को भूल जाते हैं वहां शिव और शक्ति दोनों नहीं होते। शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव ही मनुष्य को सांसारिक बन्धनों से मुक्त कर सकते हैं, शिव की भक्ति से सुख और समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। ग्राम प्रधान सतेन्द्र सिंह ने 11 दिनों तक चले आयोजन में क्षेत्रीय जनता के सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी, पंडित कमल किशोर किमोठी, गीताराम मैठाणी, विनय किमोठी सरपंच ताजबरसिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रबल सिंह, राजबर सिंह, गजेन्द्र सिंह, प्रबल सिंह, चन्द्र मोहन सिंह, रघुवीर सिंह, रमेश सिंह, नारायण सिंह, कल्याण सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page