क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र भंडारी ने जोशीमठ आपदा प्रभावितो की मांगों के संबध में कांग्रेस कार्यक्रताओ के साथ बैठक कर जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावितों को लेकर 11 बिंदुओं पर विचार विर्मश किया।

उन्होने कहा कि जल्द ही मुख्य सचिव व आपदा प्रबंधन सचिव से मिलकर जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावितो के लिये व्यापक विस्थापन व पुनर्वास नीति बनाये जाने हेतु वार्ता की जायेगी। बैठक मे भू-धंसाव से उत्पन विकट स्थिती पर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित हुई जिसमें जोशीमठ के आपदा प्रभावित 1200 घरों को डेजर जोन की श्रेणी मे चिन्हित किया गया है, ये बहुत ही चिन्ता जनक स्थिती है, उनके विस्थापन व पुनर्वास को लेकर सरकार के द्वारा कोई ठोस निर्णय अभी तक नही लिया गया है जिससे लोगों मे भारी रोष व्याप्त है। बैठक में पूर्व मे हुये शासनादेश के अनुरुप विस्थापन एवं पुनर्वास, जोशीमठ के लोगों सेना की सुरक्षित जमीन पर विस्थापन, भूमि का मूल्य, नगर की स्थिरीकरण व पुनर्निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर वार्ता हुई। इस मोके पर ब्लाॅक प्रमुख हरीश परमार, निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, ठाकुर सिह राणा, प्रकाश रावत, विक्रम फरस्वाण, राकेश रंजन भिलंगवाल, धर्मेंद्र नेगी, सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।