पैनखंडा महोत्सव–लोकगायिका हेमा नेगी करासी के “गिर गेंदुआ” और “मेरी बामणी” गीत पर दर्शकों ने जमकर लगाए ठुमके

पैनखंडा महोत्सव के द्वितीय दिवस की सांस्कृतिक संध्या में  लोक गायिका हेमा नेगी करासी के गीतों पर लोग जमकर झूमे। हेमा नेगी करासी द्वारा गाए गए गीत मेरी बामणी, गिर गेंदूवा, नृसिंह जागर और भगवान बदरीनाथ जी के गीतों पर लोग जमकर झूमे और ठुमके लगाए। सात दिवसीय पैनखंडा महोत्सव में लोग कड़ाके की ठंड  के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। ज्योतिर्म मानव वन्यजीव संघर्ष के बावजूद भी लोगों का महोत्सव में पहुंचने का उत्साह कम नहीं हो रहा है। महोत्सव में जहां दिनभर ग्रामीण और नगर क्षेत्र के महिला मंगल दलों एवं विद्यालय के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है वहीं रस्साकस्सी में भी महिलाएं और पुरुष जोर आजमाईश कर रहे है। कुल मिलकर क्षेत्र में लोग पैनखंडा महोत्सव का जमकर आनंद ले रहे है। आज से कैरम, वालीबॉल, टेबल टेनिस समेत अन्य खेल भी शुरू हो रहे है। महोत्सव की द्वितीय रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर पैनखंडा महोत्सव मेला समिति की अध्यक्षा एवं नगर पालिका ज्योतिर्मठ की अध्यक्षा देवेश्वरी शाह, मेला संयोजक एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ज्योतिर्मठ अनूप नेगी, मेला समिति के सचिव विक्रम फरस्वांण, दीपक शाह, समीर डिमरी, दिगम्बर सिंह बिष्ट, सुरभि शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page