गोविंदघाट में पुलना-भ्यूंडार को जोड़ने वाला पुल आज सुबह 10:15 बजे के करीब पड़ी से बोल्डर आने से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के समय पुलना की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UK-13-4490 पर सवार जोगिंदर शर्मा पुत्र पारस शर्मा निवासी सुदामा नगर थाना बेरिया जिला बेतिया पश्चिमी चंपारण बिहार उम्र 32 वर्ष की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतक के शव को स्थानीय पुलिस द्वारा एसडीआरएफ की सहायता से मलवे से निकालकर रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा आदि की कार्यवाही की जा रही है।