शीतकालीन पर्यटन एवं खेलों की राजधानी औली में विंटर गेम्स एसोसिएट्स ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में आज एक महत्वपूर्ण सार्थक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी विंटर गेम्स 13 से 16 फरवरी के सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन को लेकर आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव, सुझाव और विचार साझा किए। खेलों की सुरक्षा व्यवस्था, खिलाड़ियों की सुविधा, पर्यटन संवर्धन, स्थानीय सहभागिता तथा आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प दोहराया कि आगामी विंटर गेम्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श आयोजन बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा उत्तराखंड की खेल प्रतिभा, संस्कृति और अतिथि-सत्कार को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने का आश्वासन दिया।
बैठक में विंटर गेम्स एसोसिएट्स ऑफ उत्तराखंड के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, सह सचिव अजय भट्ट आईटीबीपी औली से डिप्टी कमांडेंट नानक चंद, अस्सिस्टेंट कमाण्डेन्ट विजेन्द्र चौहान, डिप्टी कमांडेंट प्रदीप भट्ट, गंगाराम, जीएमवीएन औली के प्रबंधक प्रदीप शाह, कमल किशोर डिमरी, विजयंत रावत, विकेश डिमरी, विमलेश पंवार,राजीव मेहता, अखिलेश पंवार उपस्थित रहे।