विश्वप्रसिद्ध औली की बर्फीली वादियों में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का दूसरा दिन भारतीय सेना के एथलीटों के नाम रहा। दूसरे दिन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय सेना के स्कियर्स ने 7 पदक अपने नाम किया।
नेशनल स्कीइंग चैम्पियनशिप के दूसरे दी जायंट स्लालम के पुरुष वर्ग में भारतीय सेना ने तीनों पदक अपने नाम किए। जिसमें प्रथम स्थान आर्मी ग्रीन के बाकिर हुसैन, द्वितीय स्थान आर्मी रेड के आशिफ अज़ीज और आर्मी रेड के ही जेकमेट रफस्तान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्नोबोर्डिंग के पुरुष वर्ग में जम्बू कश्मीर टीम के जुबेर अहमद लोन ने प्रथम स्थान, आर्मी टीम के कुलविंदर शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और आर्मी टीम के ही हरि प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्नोबोर्डिंग की महिला वर्ग में पूरी तरह से हिमाचल का दबदबा रहा। जिसमें हिमाचल प्रदेश टीम की प्रीति ठाकुर ने प्रथम स्थान, हिमाचल प्रदेश की प्रकृति ठाकुर ने द्वितीय स्थान और हिमाचल प्रदेश की ही दीपिका ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्की माउंटेनियरिंग स्प्रिट पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान आर्मी टीम के सन्तोष मुक्ता, द्वितीय स्थान आर्मी टीम के राजेश्वर सिंह और तृतीय स्थान उत्तराखंड टीम के हिमांशु कवाण ने प्राप्त किया।
स्की माउंटेनियरिंग स्प्रिट, महिला वर्ग साक्षी ठाकुर ने प्रथम स्थान और शिवानिका ने द्वितीय स्थान और नताशा महर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सारे परिणाम रेस ऑफिस में विजयंत रावत, विक्रम फरस्वाण, विजय सती, राजीव गुड्डू मेहता,विमलेश पंवार द्वारा विधिवत घोषित किए गए। इस अवसर पर
विंटर गेम्स एसोसिएट के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, सहसचिव अजय भट्ट, कोच विकेश डिमरी, जीएमवीएन के प्रदीप शाह, प्रदीप मंद्रवाल, कमल किशोर डिमरी सहित आईटीबीपी, आर्मी के अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी भारी संख्या में आयोजन स्थल पर मौजूद रहे।