भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देवाल के गांवों में दीपावली जैसा उत्सव

-देवाल से नारायणबगड़ तक निकाली 50 किलोमीटर की वाहन रैली

देवाल (चमोली)। 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देवाल क्षेत्र गांव-गांव में दीपावली जैसा माहौल बना है। गांवों में रामचरित्र मानस का पाठ, सुंदरकांड, मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। पूरा क्षेत्र राममय बना हुआ है।

देवाल बाजार में रविवार को लोगों ने दीए, माला, पटाखे और राम ध्वजो की खूब खरीदारी की, वही वाण लाटूधाम, लोहाजंग, कुलिंग, मुदोली, हरनी, ल्वाणी, काडेई, उलंगरा, सवाड, लोसरी, घेस, हिमनी, हाटकल्याणी, कैल, देवाल, देवसारी, मेलखेत, रैन तलोर, चोटिंग, चौड, नंदकेशरी, सरकोट, नलधूरा, हरमल, चोटिग रामपुर, उदयपुर  आदि गांवों के मंदिरों में यज्ञ हवन, भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। गांवों में श्रमदान कर साफ सफाई की जा रही है। प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, आलम बिष्ट ने कहा कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में दीपावली से भी अधिक उत्साह दिखायी दे रहा है, सोमवार को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है। देवाल क्षेत्र के मुख्य मंदिर सज-धज कर तैयार हो गए हैं। लोगों को प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार है।

देवाल से नारायणबगड़ तक 50 किलोमीटर की वाहन रैली निकाली गई। रैली में बंजरग दल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से राम का जयकारा किया। क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने देवाल बस स्टेशन से रैली को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक और धार्मिक दिन है। सभी क्षेत्र की जनता अपने घरों में दीपक जलाएं और दीपावली की तरह बनाए।

रैली का नेतृत्व बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पंकज बिष्ट की अगवाई में सैकड़ों राम भक्तों शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा  मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युगराज बसेड़ा, जिपस  कृष्णा बिष्ट, सुरेन्द्र बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, संघ संचालन गणेश मिश्रा, गोविन्द सोनी, आनंद सिंह, मीडिया प्रभारी भानु कुनियाल, पुष्कर बिष्ट, पूर्व डिप्टी रेंजर टीएस बिष्ट, नंदी कुनियाल, जानकी देवी, सुनीता तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page