पिछले दिनों कांग्रेस के बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी के भाजपा में जाने के बाद जिले से लेकर प्रदेश तक कि राजनीति गरमाई हुई है। जहां भंडारी के भाजपा में जाने से कुछ राजनीतिक गणितबाज अनुमान लगा रहे थे कि जनपद चमोली कांग्रेस बैकपुट पर आ गयी है तो वहीं भाजपा में लंबे समय से वरिष्ठ कार्यकर्ता विधायक के टिकट पर दांव-पेंच आजमाने का सपना देख रहे थे उनको भी गहरा झटका लगा है। भंडारी के भाजपा में जाने के बाद आज जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में पहली बार लोकसभा चुनाव में गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की चुनावी रैली और बैठक में जनपद के कांग्रेसी बड़ी मात्रा में जुड़े और गोदियाल के नेतृत्व में एकजुटता दिखा कांग्रसे की डूबती नैया को पार लगाने का प्रदर्शन किया है। जिले के महिला, युवा, किसान, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा जाति मोर्चे के कैयकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंच कर जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में आर-पार की लड़ाई और गणेश गोदियाल को गढ़वाल सीट से भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया।
गढ़वाल प्रत्याशी इन दिनों अपने चुनावी अभियान पर जनपद भ्रमण पर है और वो कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता में जोश भर रहे है। गणेश गोदियाल को सोशल मीडिया पर पहाड़ का रैबासी होने और अनिल बलूनी को दिल्ली का रैबासी होने का ट्रेंड जम कर वाइरल हो रहा है। जिसके बाद से गणेश गोदियाल को जमीनी होने की लोकप्रियता का भी कभी लाभ मिल रहा है।