बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ चुका है जिस में कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला 5224 मतों से चुनाव जीते गए है। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने महेंद्र भट्ट को हराकर ये सीट जीती थी लेकिन राजेन्द्र भंडारी के दल बदल कर भाजपा में शामिल होने के बाद बदरीनाथ विधानसभा सीट रिक्त हो गयी थी जिसके बाद 10 जुलाई को विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुआ था आज उपचुनाव का परिणाम आया जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने 5000 से अधिक अंतर से जीत हासिल की है।
हालांकि बदरीनाथ विधानसभा पर भाजपा द्वारा राजेन्द्र भंडारी को टिकट दिए जाने के बाद भाजपा में अंदरूनी गुटबाजी की आशंका थी और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता भंडारी को टिकट दिए जाने से नाराज बताए जा रहे थे। अब विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ गया और बड़ी जीत कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है औए कांग्रेसी जमकर जश्न मना रहे है। कांग्रेसियों ने जोशीमठ बाजार में विजय जूलूस निकाल कर रंग-गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया। इस अवर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी, आचार्य नरेशानंद नौटियाल, प्रकाश नेग, सुरेंद्र दीक्षित, सुखदेव बिष्ट, देवेश्वरी शाह, आरती उनियाल, मीना डिमरी समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।