राष्ट्रीय युवा दिवस पर महाविद्यालय में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के महाविद्यालय कर्णप्रयाग शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में रेड रिबन क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सलोनी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के विचारों की उत्तराखंड राज्य के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सलोनी नेगी ने प्रथम, अजय और अमिता ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सलोनी रौतेला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.चन्द्रावती टम्टा और कार्यक्रम अधिकारी डा. हिना नौटियाल ने कहा कि हमें युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा था कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने सभी छात्रों को युवा दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मीना रियाल, मुकेश कंडारी, विपिन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page