भोजन माताओं व फिटरों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाक में शनिवार को कामगार यूनियन सीटू के बैनर तले भोजन माताओं और फिटरों ने वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

कामगार यूनियन सीटू के जिला अध्यक्ष मदन मिश्रा ने कहा सरकार भोजन माताओं और फिटरों के साथ सोतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि भोजन माताओं और फिटरों को वेतन 26 हजार किया जाय, भोजन माताओं को 11 माह के बजाय 12 माह का मानदेय की राशि उनके खाते में भेजी जाय, भोजन माताओं को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

भोजन माता की ब्लाक अध्यक्ष सुमन देवी ने कहा सरकार ने भोजन माताओं मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक मानदेय नही बढ़ पाया है। मानदेय कम होने के कारण भोजन माताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द मानदेय में वृद्धि नहीं होती तो आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर ऊषा देवी, माहेश्वरी देवी, सरस्वती देवी, अनिता देवी, सावित्री देवी, बवीता देवी, फिटर नरेंद्र सिंह कंडारी, प्रकाश चौहान, सुमंत सिंह, मंगल सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page