भारतीय जनता पार्टी के ज्योतिर्मठ विकासखंड में मंडल अध्यक्ष के लिए पार्टी के पैनल द्वारा गुड्डू लाल का नाम तय कर लिया गया है। पैनल द्वारा मंडल अध्यक्ष समेत मंडल कार्यकारिणी की सूची शीर्ष नेतृत्व को भेज दी गयी है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की जायेगी। गुड्डू लाल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के साथ ही पार्टी में विभिन्न पदों पर दायित्व संभाल चुके है। पूर्व में विधायक प्रतिनिधि के साथ ही वर्तमान में उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में बतौर समस्य के पद पर है।आज संगठन पर्व के तहत ग्रामीण मंडल ज्योतिर्मठ की बैठक आहूत की गई जिसमें मंडल अध्यक्ष के चयन परार्मश पर विचार किया गया। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा पर्यवेक्षक राजेंद्र अंथवाल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार भी उपस्थित रहे। बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के मध्य रायशुमारी कि गयी। सर्वसहमति से गुड्डू लाल के नाम पर सहमति बनी और अब एक नाम का पैनल शीर्ष नेतृत्व को भेजा जायेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, जिलामंत्री लक्ष्मण फरकिया, मंडल अध्यक्ष संदीप नौटियाल, महामंत्री प्रदीप फरस्वांण,आन्नद शैलानी, तथा पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।