विश्वप्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में 12 वर्षों बाद नेशन स्कीइंग चैंपिनयशिप का आयोजन हो रहा है। जिसमें 17 विभिन्न राज्यों की टीमें और सेना, आईटीबीपी की टीमों के 350 खिलाड़ी और टीम मेंबर भाग ले रही है।
जिसमें
हिमाचल (अल्पाइन एंड स्कीमों), तेलंगाना (अल्पाइन), उड़ीसा (अल्पाइन), महाराष्ट्र (अल्पाइन एंड स्कीमों), लद्दाख (अल्पाइन एंड स्कीमों), जम्मू कश्मीर (अल्पाइन एंड स्कीमों), गुजरात (अल्पाइन), दिल्ली (अल्पाइन), कर्नाटक (स्कीमों), हरियाणा (अल्पाइन एंड स्कीमों ), पंजाब(स्कीमों), उत्तरप्रदेश(स्कीमों), सीआरपीएफ (स्की एंड स्कीमों), आईटीबीपी (अल्पाइन एंड स्कीमों), आर्मी(अल्पाइन एंड स्कीमों), उत्तराखंड ए (अल्पाइन एंड स्कीमों), उत्तराखंड बी (अल्पाइन एंड स्कीमों) शामिल है।
विश्व की सबसे बेहतरीन स्की ढलानों में से एक औली के स्लोप पर 13 से 16 फरवरी तक ये चैंपिनयशिप आयोजित होगी और स्की स्थलीट अपना हुनर इन ढलानों पर दिखाएंगे। विंटर गेम्स एसोसिएट्स ऑफ उत्तराखंड, पर्यटन विभाग उत्तराखंड, गढ़वाल मंडल विकास निगम, आईटीबीपी के सौजन्य से ये खेल प्रतियोगिताएं औली की स्की ढलानों पर आयोजित हो रही है। नेशन स्कीइंग चैम्पियनशिप के प्रथम दिन आज महिला वर्ग में ज्वाइंट सलालम प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पूरी तरह से हिमाचल के महिला टीम के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिसमें हिमाचल टीम की आंचल ठाकुर ने प्रथम स्थान, हिमाचल की संध्या ठाकुर ने द्वितीय स्थान और हिमाचल की ही तनुजा ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर पर्यटन सचिव धीरज गबर्याल, विंटर गेम्स एसोसिएट्स के अध्यक्ष हर्षमणि ब्यास, सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, सह सचिव अजय भट्ट, गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी विशाल मिश्रा, जीएम चौहान, जिलाधिकारी गौरव कुमार, आईटीबीपी के आईजी अखिलेश रावत, आर्मी एवं गढ़वाल स्काउट्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।