नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए अब चंद घंटों का समय शेष बचा है, कल प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा और प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में कैद हो जायेगा। जोशीमठ नगर निकाय चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें भाजपा, कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी किरन डिमरी इस निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनावी मैदान में है। आज जोशीमठ निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी किरन डिमरी और उनका इस पद पर समर्थन कर रहे जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने पत्रकार वार्ता कर जोशीमठ नगर के विकास को लेकर अपना पक्ष रखा। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा जोशीमठ नगर के मतदाता अगर इस बार निर्दलीय प्रत्याशी किरन डिमरी को मौका देती है तो वो जोशीमठ में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल मैदान, साफ-सफाई को लेकर विशेष कार्य करने के साथ ही जोशीमठ नगर के ऐतिहासिक पहचान को वापस दिलाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहाँ कि वर्तमान में जोशीमठ नगर भू-धंसाव की चपेट में है और बहुत से कार्य नगर की सुरक्षा को लेकर किया जाना है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बना कर वो नगर के स्थायी पुनर्वास और स्थिरीकरण के लिए कार्य करेंगे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जोशीमठ नगर पालिका परिषद की निर्दलीय प्रत्याशी किरन डिमरी ने कहा कि जोशीमठ में हुए विभिन्न आंदोलनों में उनकी भूमिका रही है, कहा कि जोशीमठ नगर के लोग अगर इस बार उनको अध्यक्ष पद अपना आशीर्वाद देती है तो वो प्रत्येक वार्ड में समग्र विकास का रोडमैप तैयार कर कार्य करेंगी। इस अवसर पर वार्ड मेम्बर प्रत्याशी गीता देवी, गुड्डी देवी भी उपस्थित रही।