रविग्राम खेल मैदान में यूथ क्लब रवि ग्राम के तत्वाधान में आयोजित द्वितीय ग्रामीण/वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में जेएमसी रविग्राम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुनील एकादश को 36 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएमसी रविग्राम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुनील एकादश की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 167 रन ही बना सकी और इस प्रकार रविग्राम ने 36 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
फाइनल मैच के हीरो रहे जेएमसी रविग्राम के अंकित भुजवाण, जिन्होंने 42 गेंदों में 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली तथा गेंदबाजी में 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें बेस्ट बल्लेबाज–सूरज नंबूरी, सर्वोत्तम गेंदबाज–सुमित कवांण, सर्वोत्तम विकेटकीपर–जितेंद्र नेगी, सर्वोत्तम फील्डर–अभिजीत चौहान, मैन ऑफ द टूर्नामेंट–अमित भुजवाण रहे। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें ज्योतिर्मठ विकासखंड के ग्रामीण और ज्योतिर्मठ नगर के वार्ड के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट में कुल फाइनल सहित 31 मैच नॉकआउट के आधार पर खेले गए। आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम को 51000 रुपये का चैक और एक चमचमाती ट्रॉफी दी वहीं उपविजेता टीम को 25000 रुपये नगद और एक चमचमाती ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्षा देवेश्वरी शाह, महिला मंगल दल रविग्राम, व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहन बेंजवाल, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा जगदीश सती, प्रवेश डिमरी सभासद रविग्राम वार्ड, विजय सती, महेंद्र नंबूरी, वन पंचायत सरपंच रविग्राम हर्षवर्धन भट्ट, अंशुल भुजवाण, पूर्व सभासद रविग्राम समीर डिमरी, अमित डिमरी, दीपक डिमरी, नारायण सिंह पवार, विनोद पुंडीर, कैलाश भट्ट, जयप्रकाश भट्ट, प्रताप भुजवाण, जगत राम नंबूरी, वीरेंद्र नेगी, अमित डिमरी (पुजारी),अंकित भट्ट, प्रदीप पवार, गौरव बहुगुणा, अमीषा विष्ट एवं निशा पंवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।