जनमैत्री का तृतीय हथकरघा प्रदर्शनी मेले का महिला सप्ताह के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

जनमैत्री का तृतीय हथकरघा प्रदर्शनी मेले का समापन महिला दिवस सप्ताह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आज सम्पन्न हो गया। स्वयंसेवी संस्था जनमैत्री कल्पघाटी युवा समिति उर्गम जोशीमठ द्वारा नाबार्ड के सहयोग से तृतीय हथकरघा मेले का सम्मापन आज हो गया है। दो दिवसीय मेले में स्वयं सहायता समूहों तथा कृषक उत्पादक संगठनों के स्थानीय उत्पादों को लोगों ने काफी सराहा और स्थानीय उत्पादों की जमकर खरीददारी भी की। द्वितीय दिवस पर जिला विकास प्रबन्धक श्रेयांश जोशी, पारंपरिक वैध नाड़ी विशेषज्ञ ग्राम जोंज की नत्थी देवी, एलडीएम चमोली एवं शाखा प्रबन्धक यूजीबी अमित किमोठी द्वारा संयुक्त रुप से कार्यक्रम की शुरुवात की गई। जिला विकास प्रबन्धक श्रेयांश जोशी ने कहा कि संस्था द्वारा स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए मेले के माध्यम से जो कार्य किया जा रहा है सराहनीय पहल है। इस अवसर पर महिला मंगल दल ढाक, सेलंग, सुनील, परसारी, मेरग, गोविन्दघाट, चाईं द्वारा लोक बाद्य यंत्रों एक लोक गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में महिला दिवस सफ्ताह के अवसर पर राष्ट्रीय स्कीइंग गोल्ड मेडलिस्ट महक कवाण, पारंपरिक नाड़ी वैद्य नत्थी देवी, लोक गायिका उर्गम जयंती कटियार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती शकुंतला देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही सास्कृतिक एवं स्टॉल प्रतिभागी समूह, एफपीओ, एनआरएलएम, बाल विकास, समाज कल्याण, युवा कल्याण, सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समूहों , एफपीओ द्वारा स्थानीय उत्पाद, हिमालयी जड़ी बूटी, जूस, जैम, अचार, रिंगाल उत्पाद, ऊनी उत्पाद, चौलाई लड्डू, अगरवती, मोमबत्ती, के साथ साथ स्थानीय जैविक सब्जीयों की प्रदर्शनी लगाई गई। सभी समूहों एवं एफपीओ ने मेले के माध्यम से लगभग एक लाख से अधिक सामग्री विक्रय की गई। जनमैत्री के सचिव प्रदीप चौहान ने कहा कि संस्था द्वारा समूहों एवं एफपीओ के उत्पाद विक्रय हेतु चार ग्राम दुकान तथा दो मोबाइल वैन का संचालन किया जा रहा है। मेले में सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश डोभाल,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हीमा देवी, लाता देवी, अभिषेक पंवार, जितेंद्र, मोहन बिष्ट,भगत सिंह, अमित पंवार, उमेश पंवार सहित 200 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page