माणा हिमस्खलन रेस्क्यू पूरा, घटना में 46 लोगों को बचाया गया, 08 लोगों की जान भी गयी  

माणा एवलांच में तीसरे दिन सभी 54 लोगों का रेस्क्यू पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी चमोली ने जानकारी देने हुए कहा 45 लोगों का रेस्क्यू आज दिन तक पूर्ण हो चुका था। एक श्रमिक की खोजबीन जारी थी जिसको खोज लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि आर्मी, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर घटना में लापता अंतिम व्यक्ति का शव मिल चुका है। घटना में 7 श्रमिकों के शव आर्मी हॉस्पिटल में रखे गए है। 1 श्रमिक का शव माणा से जोशीमठ लाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम और पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।
माणा हिमस्खलन की घटना में मृतक श्रमिक जिनका आज रविवार को रेस्क्यू किया गया, अनिल कुमार (21) पुत्र ईश्वरी दत्त, ठाकुर नगर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, अशोक (28) पुत्र रामपाल, गंगहोल, बेनाऊ, फतेपुर, उत्तर प्रदेश, हरमेश (30) पुत्र ज्ञानचंद्र, कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश, अरविंद (43) देवेंद्र कुमार, गोकुल धाम, भगत निवास, न्यू कॉलोनी, क्लेमन टाउन, देहरादून शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page