विधायक ने पोखरी ब्लॉक के गांवों का भ्रमण कर सुनी समस्याऐं

पोखरी (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा के विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने रविवार को चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के सिनाउ वल्ला, पल्ला, सिमखोली, काण्डई खोला का भ्रमण कर जनता की समस्या सुनी। विधायक के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।

भ्रमण के दौरान विधायक ने कहा सिमखोली-क्वीठी-गौचर संपर्क मार्ग का निमार्ण हर हाल में किया जायेगा। इस कार्य पर निमार्ण कार्य की प्रक्रिया त्वरित रूप से की जा रही है। उन्होेंने कहा कि सिमखोली में जूनियर हाई स्कूल और उडामाण्डा रौता मोटर मार्ग का कार्य पूर्व में बहुत संघर्ष के बाद हो पाया है। जल्द ही पॉलीटेक्निक कॉलेज के सुचारू रूप से चलाना शुरू हो जायेगा। जो क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से युवक मंगलदल सिमखोली को 50 हजार रूपये और महिला मंगलदल सिमखोली को एक लाख रूपये देने की घोषणा की। ग्रामीणों ने अनेक समस्याओं को विधायक के सम्मुख रखी। विधायक ने सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इस अवसर पर सत्येन्द्र नेगी, सूरज खत्री, नंदन सिंह पंवार, पप्पू लाल, सिमखोली के पूर्व प्रधान प्रवेन्द्र खत्री, गणेश लाल, दरमान सिंह पंवार, काण्डई प्रधान विनोद नेगी, सिनाउ प्रधान त्रिलोक बर्त्वाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page