नन्दानगर ब्लाक के चौन घाट में 28 जनवरी को आयोजित होगा बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर

गोपेश्वर (चमोली)।  उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में 28 जनवरी को चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज चौन घाट (घूनी रामणी) में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज (सीडि) सिमरनजीत कौर ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में आम जनमानस को विधिक जानकारियों के साथ जनपद के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और आम जनमानस की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page