पैनखंडा महोत्सव–ज्योतिर्मठ विकासखंड को केंद्र की  ओबीसी सूची में दर्जा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे–दौलत सिंह बिष्ट

पैनखंडा महोत्सव –2025 के तृतीय दिवस का शुभारंभ आज जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ। अवसर पर ज्योति विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया वहीं महिला मंगल दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। आईबीएक्स स्कूल द्वारा बहुत ही सुंदर जिम्नास्टिक की प्रस्तुति दी गई जिसने सबके दिलों में जगह बना ली अपने विद्यालय के छात्र–छात्राओं के इस बेहतरीन प्रदर्शन से अध्यापिका किरन देवली और शालनी ठाकूर ने हर्ष व्यक्त किया है। अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि वे जोशीमठ को ओबीसी की केंद्रीय सूची में दर्ज कराने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने तपोवन न्याय पंचायत में खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये तथा सलूड़ में संग्रहालय निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने पैनखंडा क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी सहभागिता से मेला दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित हो रहा है।
इस अवसर पर ढाक वार्ड की जिला पंचायत सदस्य आयुषी बुटोला, उर्गम वार्ड की जिला पंचायत सदस्य रमा राणा, भेंटी वार्ड के जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह नेगी, सैंजी वार्ड की जिला पंचायत सदस्य कु. संतोषी, टीएचडीसी के परियोजना प्रबंधक (डीजीएम) गिरधारी लाल, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, मेला उपाध्यक्ष किशोर पंवार, शौरभ राणा, प्रवेश डिमरी, प्रदीप पंवार, दिगम्बर बिष्ट, सुरेन्द्र फरस्वान, नरेन्द्र रावत, महेंद्र नम्बूरी, लक्ष्मण बिष्ट, राजेश्वरी भंडारी, दिक्का देवी, देवेन्द्र रावत, भगवती नम्बूरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page