महाविद्यालय गोपेश्वर से 10 रेंजर्स ( छात्राएं) भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक प्रशिक्षण संस्थान भोपाल पानी देहरादून के लिए चयनित हुए हैं। 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2025 तक आयोजित कार्यक्रम में रेंजर्स को आपदा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्राचार्य प्रोफेसर एमपी नगवाल ने छात्राओं द्वारा प्रतिभाग करने के लिए बधाई दी। रोवर रेंजर्स के प्रभारी डॉ जेएमएस नेगी ने खुशी जताते हुए कहा कि छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता करना सराहनीय है।