शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानन्द जी महाराज द्वारा ज्योतिर्मठ में आयोजित सहस्र कन्या पूजन सम्पन्न

जोशीमठ में चल रही सहस्र कन्या पूजन आज सम्पन्न हुई। भगवती अखिलकोटिब्रह्माण्ड नायिका राजराजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी श्रीदेवी जी के सान्निध्य में आयोजित चण्डी प्रयोग सम्पन्न होने के बाद विष्णुप्रयाग जाकर विधि-विधान से कलश का विसर्जित किया गया। जोशीमठ के शंकराचार्य पीठ की ओर से वर्ष भर के चारो नवरात्रियों में क्रमशः कन्यापूजन, बटुकपूजन, सुवासिनीपूजन और दम्पति पूजन सम्पन्न की जाती है चैत्र नवरात्रि में एक सहस्र कन्याओं की पूजा सम्पन्न की जाती है। आज ये संख्या पूर्ण की गई है। ज्योतिर्मठ के व्यवस्थापक विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी ने बताया कि शंकराचार्य जी महाराज के आशीर्वाद से सभी कार्यक्रम कुशलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। अशोक कांरवा जी द्वारा कन्या पूजन के कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सहस्र कन्या पूजन के सभी कार्यक्रम में शिवानन्द उनियाल, महिमानन्द उनियाल, जगदीश उनियाल, दिनेश सती, कमलेश कान्त कुकरेती, अभिषेक बहुगुणा, प्रवीण नौटियाल, मनोज भट्ट, सरिता उनियाल, पुष्पा उनियाल, रमा देवी उनियाल, ऊषा देवी उनियाल, गौरव चौहान, अमित भण्डारी, आरती उनियाल, वैभव सकलानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page