विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप और विंटर कार्निवल-2026 का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया शुभारम्भ

विश्वप्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एंड विंटर कार्निवाल 2026 का विधिवत शुभारंभ हर्षोल्लास और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज  ने औली में विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को औली पहुंचे और औली विंटर कार्निवाल का शुभारंभ किया। शुभारंभ करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट संकल्प के परिणामस्वरूप  उत्तराखंड को विश्वस्तरीय शीतकालीन पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी है। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और साहसिक संभावनाओं का अद्वितीय संगम है। ओक और देवदार के वनों तथा नंदा देवी, कामेट और माणा जैसे हिमालयी शिखरों के दिव्य दृश्यों के कारण भारत का प्रमुख विंटर डेस्टिनेशन बन चुका है। यहाँ की भौगोलिक संरचना और अनुकूल जलवायु इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाती है।
पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि 13 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित इस विंटर कार्निवाल में अनेक  गतिविधियां संचालित होंगी साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोककलाओं की प्रस्तुतियाँ भी इस आयोजन को एक अद्वितीय उत्सव बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, होमस्टे और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देगा तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा। हमारा उददेश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्क औली को एक स्थायी विंटर स्पोर्ट्स हब के रूप में विशिष्ट पहचान  मिलेगी। विंटर कार्निवाल के अवसर पर भोटिया जनजाति द्वारा पोण्याँ नृत्य और राणी–राधिका नृत्य और पंडवास क्रिएशन ग्रुप द्वारा विशेष प्रस्तुति ने लोगों का मन खूब भाया।

पर्यटन मंत्री  द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं

शीतकालीन पर्यटन एवं साहसिक खेलों को बढ़ावा दिए जाने हेतु औली में विंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है जिसे प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा।
अप्रैल 2026 में भारतीय सेना के साथ सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजन प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत हेलंग से उर्गम रूद्रनाथ, मंडल होते हुए उखीमठ तक कुल 91 किमी, ट्रेल का आयोजन किया जाएगा।

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन की सफलता के पश्चात जनपद चमोली की नीति घाटी में 31 मई को नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन किया जाना है जिसमें रिमखिम से नीति होकर मलारी तक कुल 75 किमी. अल्ट्रामैराथन एवं मलारी से नीति होकर मलारी तक कुल 42 किमी. मैराथन आयोजित होगी। उक्त कार्यक्रम में विदेशी प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने हेतु भी प्रयास किए जा रहे है।

जून 2026 में भारतीय सेना के साथ मिलकर बद्रीनाथ एवं माणा में देवभूमि क्लचरल फेस्टिवल के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि 80 के दशक में कुमाऊँ से गढ़वाल के मध्य होने वाली प्रसिद्ध हिमालयन कार रैली का वर्ष 2026 में पुनः आयोजन प्रस्तावित है। पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु गत माह ऐरो फेस्टिवल का आयोजन किया गया है जिसे कैलेंडर इवेंट की तरह हर साल आयोजित किया जाएगा।

पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत केदारनाथ और हेमकुण्ड रोपवे का निर्माण कार्य इस वर्ष से होना प्रस्तावित है। रोपवे के निर्माण इन दोनों धामों में आने वाले श्रद्वालुओं को सुविधा प्रदान होगी।

औली स्थित रोपवे की शीघ्र  मरमत की जाएगी जिसके लिए तकनीकी टीम जोशीमठ पहुंच गई है

कार्निवल के दौरान स्कीइंग, साहसिक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनी ज्योतिर्मठ पौराणिक  लाटा लोक सांस्कृतिक दल मा नन्दा देवी डोली का मंचन भव्य रहा एव अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों  का आयोजन किया गया।

इस दौरान पर्यटन सचिव धीरज गर्ब्याल, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ देवेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी जोशीमठ, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ,एमडी जीएमवीएन विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  सुरजीत सिंह पवार,  कार्यकारी अधिकारी बीएल राणा, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष  ऋषि प्रसाद सती, महाप्रबंधक जीएमवीएन लक्ष्मीराज चौहान, निदेशक वित्त रोमिल चौधरी, सचिव एसोसिएशन राकेश रंजन भिलंगवाल, उपनिदेशक अमित लोहनी, जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, साहसिक खेल अधिकारी सीमा नौटियाल, थल क्रीड़ा विशेषज्ञ शीतल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page