रामनवमी के दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

बासंतिक नवरात्रि का आज नवा दिवस है जिसमें देवी की सिद्धदात्री रूप की पूजा होती है। मान्यता है कि नवरात्रि के नवें दिन भगवान राम का जन्म हुआ था इसलिए इस दिवस को रामनवमी के रूप में भी मनाया जाता है। माँ दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। आज पैनखंडा क्षेत्र के देवी मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। भक्त माता के भजनों पर खूब झूमे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page