औली को बचाने के लिए युवाओं का धरना आज पांचवे दिन स्थगित हो गया है। नगर पालिका अध्यक्षा और ब्लॉक पर प्रमुख की उपस्थिति में प्रदर्शकारियों ने अपना धरना स्थगित किया।
कल बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ने प्रदर्शकारियों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से फोन पर वार्ता की थी और औली के विकास और आंदोलनकारियों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने की के लिए कहा था।
आज औली के विकास और आंदोलनकारियों की मांग को लेकर बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने पर्यटन सचिव धीरज गर्ब्याल से मुलाकात की। पर्यटन सचिव से मिले आश्वासन के बाद औली के विकास और मूलभूत सुविधाओं के संचालन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को आंदोलनकारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। पिछले 5 दिनों से लगातार औली में कड़ाके की ठंड में आ आंदोलनकारी दिन–रात डेट थे। औली में स्नोमेकिंग मशीनों के संचालन, आइसरिग के सुचारू रूप से कार्य करने एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास संचालन के लिए पिछले पांच दिनों ने स्थानीय लोग, स्कियर्स, पर्यटन व्यवसायी, ट्रेकिंग कारोबार से जुड़े लोग आंदोलन कर रहे थे। आज नगर पालिका अध्यक्षा देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला के आश्वासन पर आंदोलन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को समाप्त कराया और लिखित आश्वासन पत्र आंदोलनकारियों को सौंपा। इस अवसर पर विवेक पंवार, महेंद्र भुजावांण, वैभव सकलानी, आरती उनियाल समेत सभी प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।