औली में हो रहे विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन जहां स्थानीय सा संस्कृति की अद्भुत छठा दिखी वहीं लोकगायक दर्वान नैथवाल के गीतों पर वहां उपस्थित दर्शक खूब झूमे।
विंटर कार्निवाल में आज दूसरे दिन परसारी की सांस्कृतिक टीम ने लोक संस्कृति पर आधारित एवं पौराणिक पौण्या नृत्य का प्रदर्शन पारंपरिक भेषभूषा में किया। इस अवसर पर इस अवसर पर विंटर गेम्स एसोसिएट के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, सहसचिव अजय भट्ट, विकेश डिमरी, जीएमवीएन के प्रदीप शाह, प्रदीप मंद्रवाल, कमल किशोर डिमरी सहित भारी संख्या में स्थानीय और पर्यटक मौजूद रहे।