आज पीएमश्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
जिसमें विद्यालय की पूर्व छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रेरक समूह की सदस्यों को भी सम्मानित किया गया एवं पीएमश्री विद्यालय की दृश्यता को बढ़ाने हेतु समस्त अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष एवं पीटीए अध्यक्ष द्वारा भी छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।
जिसमें वार्ड मेंबर प्रवेश डिमरी, सतीश डिमरी, सुमेधा भट्ट, सुषमा डिमरी, बबली नेगी द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं के मनोबल को बढ़ाया गया तथा नवीन प्रवेश हेतु विद्यालय की समस्त भौतिक सुविधाएं जैसे कंप्यूटर लैब, अटल टिंकरिंग लैब, ब्यूटी एंड वैलनेस, पुस्तकालय, क्रीडा कक्ष, कला कक्ष, भौतिक, जीव, रसायन विज्ञान, की प्रयोगशालाएं भी दिखाई गई।