बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ चुंगीधार के समीप पिछले 9 जुलाई से पहाड़ी से दरकने आए बंद हो गया था। जिसके बाद बीआरओ और हेलंग-जोशीमठ सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही कंपनी द्वारा दिन-रात कार्य कर आज वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
हालांकि आज सुबह पैदल यातायात के साथ ही दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया था जिसके बाद लगातार सड़क खोलने का कार्य चल रहा था। सड़क बंद होने से जहां बदरीनाथ-हेमकुण्ड यात्रियों के लिए भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा था वहीं आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी ठप हो गयी थी। जोशीमठ नगर के साथ आस-आस पास के गांवों का संपर्क मुख्य बाजार से कट गया था, हालांकि लोग पैदल पगडंडियों के सहारे आर-पार हो रहे थे। सड़क खुलने अब यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।