नर और नारायण मिलन के लिए बदरीपुरी तैयार

विश्वप्रसिद्ध भारत के चारधामों में से एक भू-बैकुण्ठ धाम श्री बदरीनाथ जी के कपाट खुलने की समस्त तैयारियां धाम में पूरी कर ली गयी है। छः माह के सन्नाटे के बीच बदरीपुरी एक बार फिर से सजीव हो उठी है। हजारों की संख्या में भक्त बदरीनाथ पहुंच गए है। कल प्रातःकाल जब भगवान नारायण के कपाट ब्रह्ममुहूर्त में खुलेंगे तो पूरी बदरीपुरी श्री नारायण के जयकारों से गूंज उठेगी। बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति द्वारा श्री बदरीनाथ धाम को शानदार ढंग से सजाया गया है। बदरीनाथ धाम में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भंडारे की व्यवस्था की गई है। कपाट खुलने के साथ ही धाम में पसरा सन्नाटा भी दूर हो जायेगी। कपाट खुलने से पूर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page