ज्योतिर्मठ तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा घांघरिया में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया

हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया में तहसील विधिक सेवा समिति जोशीमठ द्वारा इस विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी प्रदान की गई।

तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार कोरी (सिविल जज जूनियर डिवीजन) की अध्यक्षता में यह शिविर आयोजित हुआ। जिसमें चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह और प्राविधिक कार्यकर्ता हेमन्ती चौहान ने नशा मुक्ति और डीएलएसए (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त कानूनी सेवाओं पर प्रकाश डाला एवं विभिन्न जानकारी लोगों को दी।
सुदूर घांघरिया में शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों तक विधिक जानकारी से जागरूक करना एवं नशे की बुराईयों और उससे बचाव के उपायों पर जागरूकता फैलाना था। शिविर के माध्यम से डीएलएसए द्वारा लोगों को दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई ताकि जरूरतमंद लोग कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।
शिविर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष, महिला मंगल दल के अध्यक्षा, ग्राम प्रधान भ्यूंडार, ईको डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page