मोहनी देवी ने तिलक लगा कर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का देवाल पहुँचने पर किया स्वागत

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शनिवार को देवाल पहुंचे जहां उन्होंने देवाल कौथिग में शिरकत की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं देवाल कौथिग के दूसरे दिन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में ध्यान संस्कृति कला मंच की शानदार प्रस्तुतियां, महिला मंगल दलों की चांचरी ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने देवाल कौथिग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृति को सहेजे हुए है और हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाएं उन्होंने कहा कि देवाल से उनका पुराना नाता है और थराली विधानसभा के लोगो से आत्मीय रिश्ता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उत्तराखंड को आत्मनिर्भर उत्तराखंड के रूप में देखना चाहते हैं और अपने इस विजन को लेकर वो दूरस्थ क्षेत्रो का भ्रमण कर रहे हैं और उत्तराखंड पशुपालन, कृषि बागवानी, जड़ी-बूटी और पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए सरकार सब्सिडी पर ऋण मुहैया करा रही है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड के लोगो को चाहिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि,पशुपालन, मत्स्य पालन में आगे बढ़े,स्वरोजगार को अपनाएं ताकि आत्मनिर्भर उत्तराखंड का स्वप्न पूरा हो सके। वहीं लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा बहुमत से जीतने जा रही है कांग्रेस पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि जिन्होंने 60 साल देश पर राज किया उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page