नगर निकाय चुनाव मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निकाय जोशीमठ में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी देवेश्वरी शाह ने पत्रकार वार्ता कर नगर के लिए अपने विकास के लक्ष्यों को सामने रखा। देवेश्वरी शाह पूर्व में भी अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुकी है और बहुत कम अंतर से पीछे रह गयी थी। देवेश्वरी शाह की नगर में अपनी खुद की अलग पहचान है और हर छोटे-बड़े आंदोलनों में उनकी उपस्थिति उनको नगर के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती है। इस चुनाव में वो जोशीमठ नगर के हर वार्ड के लगभग हर घरों में अपने विशेष अंदाज में प्रचार करती नजर आयी और लोगों के बीच अपनापन दिखाना, उनके सुख-दुःख में उनके बीच जाना उनका आपसी लगाव और प्रत्याशियों से उन्हें अलग बनाती है। देवेश्वरी शाह ने अपने जीवन में व्यक्तिगत रूप से बहुत संघर्ष किया है, लेकिन उन्होंने हर विपरीत परिस्थितियों में खुद को मजबूत किया और अपने परिवार के साथ अपने संघर्षों को भी आगे बढ़ाया। आज वो कांग्रेस पार्टी से नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी जरूर है लेकिन दलगत राजनीति से हटकर उनके आचार-व्यवहार और लोगों के बीच उनके संघर्षों में लगातार उपस्थित रहना उनकी लोकप्रियता को एक अलग दिशा प्रदान करती है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए की कांग्रेस पार्टी से नगर पालिका जोशीमठ की अध्यक्ष प्रत्याशी देवेश्वरी शाह ने कहा कि नगर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है इसके साथ ही महिलाओं व युवाओं को रोजगार, गांधी मैदान एवं नगर में पार्किंग का विकास करना उनकी रहेंगी प्राथमिकता। बोली मुझ में है हिम्मत और विजन है और विकास करके दिखाऊंगी।