जोशीमठ में पर्यटन विकास एवं यातायात व्यवस्था को लेकर होटल एसोसिएशन ने किया मंथन

होटल एसोसिएशन जोशीमठ ने पर्यटन विकास एवं यातायात व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जोशीमठ एवं आस–पास के पयर्टन क्षेत्र का विकास, होटल व्यवसाय की चुनौतियों तथा आगामी पयर्टन सीजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक में जोशीमठ को  ट्रांजिट प्वाइंट नहीं बल्कि एक प्रमुख टूरिज्म एंड एडवेंचर स्टे डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया इसके अलावा बदरीनाथ यात्रा के दौरान जाम एवं ट्रैफिक को बेहतर बनाने, पर्याप्त एवं व्यविस्थत पार्किंग, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। आगामी सितंबर माह से बढ़ने वाली तीर्थ यात्रा एवं पयर्टन को देखते हुए प्रशासन के साथ समन्वय कर पूर्व तैयारी एवं प्रभावी ट्रैफिक  मैनेजमेंट प्लान तैयार करने पर भी चर्चा हुई।

रोपवे एवं पर्यटन व्यवस्था पर विशेष जोर
बैठक में जोशीमठ–औली रोपवे को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि रोपवे जोशीमठ–औली की पयर्टन अथर्व्यवस्था तथा भविष्य के पयर्टन विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके संचालन एवं पुनर्बहाली से जुड़े विषय पर  राज्य सरकार एवं संबंधित विभागों से तत्काल वार्ता कर इस दिशा में ठोस समाधान निकालने की दिशा में पहल करने की आवश्यकता है। बैठक में होटल एसोसिएशन द्वारा जोर दिया गया कि औली रोपवे, जोशीमठ में पर्यटन विकास, यातायात व्यवस्था से  संबंधित विषय को राज्य सरकारज पर्यटन विभाग, शासन–प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ रखा जायेगा।रोपवे के समाधान एवं पयर्टन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार समन्वय एवं संवाद करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा बैठक में फूलों को घाटी एवं क्वारीपास ट्रैक पर आने वाले पयर्टकों को जोशीमठ में अधिक समय तक रहने के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनके लिए आकषर्क स्टे पैकेज, ट्रैकिंग पैकेज एवं एडवेंचर टूरिज्म पैकेज विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही देशभर की ट्रेवल एजेंसी, टूर ऑपरेटर एवं DMCs तक जोशीमठ के होटल, होम–स्टे तथा पयर्टन उत्पादों की जानकारी पहुंचाने और B2B नेटवर्क को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। TTF, SATTE, ATOI एवं अन्य Travel Marts/Trade Shows में Hotel Association Joshimath की भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर सहमित बनी। बैठक में जोशीमठ–औली को एक Year-Round Tourism Destination के रूप में स्थापित करने के लिए Destination Promotion, Branding, Media Outreach एवं Travel Trade से संबंधित विभिन्न समितियों के माध्यम से सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया। Travel Influencers, Bloggers एवं Media को जोशीमठ आमंत्रित कर Destination Promotion को बढ़ावा देने तथा Tourism Brochure, Destination Catalogue, Maps एवं Promotional Material तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक माधव प्रसाद सेमवाल का होटल एसोिसएशन जोशीमठ की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपिस्थत सदस्यों ने उनके अनुभव एवं सहयोग का स्वागत करते हुए पयर्टन विकास के लिए सामूिहक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक मेंप्रमुख रूप माधव प्रसाद सेमवाल, लालमणि सेमवाल, सुभाष डिमरी, दीपक सेमवाल, राकेश रंजन भिलंगवाल, सूरज कपरुवाण, अरविंद ज्याला विकेश डिमरी, दीपा सती, हिमांशु सती, चित्रा घिल्डियाल, विजय नागर, जे. पी. राणा,अनुज शाह, अनिल सकलानी सहितअन्य सदस्य उपिस्थत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page