गरीब परिवारों को लोकार्पण ट्रस्ट ने बांटी कंबल व गर्म कपड़े

गोपेश्वर (चमोली)। लोकापर्ण ट्रस्ट फांउडेशन गोपेश्वर के तत्तवावधान में असहाय और आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को जनपद में बढ़ते ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े और कंबल वितरित की गई।

फाउंडेशन के प्रबंधक सूरज प्रकाश ने बताया कि जनपद चमोली में पहली बार लोकार्पण ट्रस्ट फांउडेशन की ओर से हेल्थ, कृषि, शिक्षा, विवाह के लिए असहाय परिवारों को धनराशि के साथ शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन से अभी तक 10 हजार से अधिक लोगों को लाभ ले चुके हैं। कृषि के क्षेत्र में जैविक और उन्नत किस्म में बीज काश्तकारों को उपलब्ध कर आर्थिको को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के साथ लोकार्पण ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर लोगों की मदद की जा रही है जिसमें बढ़ती ठंड के चलते गर्म कपडे, टोपी, कंबल वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि गंगोलगांव, रोली ग्वाड़, में 10 से अधिक परिवारों को कंबल वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ट्रस्ट की ओर से जरुरतमंदों की मदद के लिए कार्य किये जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page