जिला पंचायत अध्यक्ष को पद से हटाए जाने के विरोध में पोखरी में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में शुक्रवार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चमोली जिला पंचायत की अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाये जाने के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष सन्तोष चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसे लोकतंत्र की हत्या बताकर  गोल मार्केट पोखरी में प्रदेश  सरकार का पुतला दहन किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार लोक तंत्र की हत्या कर महिलाओं का अपमान कर रही है। चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को वेवजह पद से हटाया जाना महिलाओं का अपमान है। जिसे कांग्रेस  पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपना निर्णय वापस ले और रजनी भंडारी को जिला पंचायत चमोली के अध्यक्ष पद पर दोबारा बहाल करे। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सन्तोष चौधरी, नगर अध्यक्ष सत्येन्द्र कंडारी, सुखदेव लाल, हनुमंत कंडारी, कांग्रेस युवा मोर्चे के जिला सचिव मयंक नेगी, बीरेंद्र भंडारी, कुंवर सिंह चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, राकेश भट्ट, मुकेश बिष्ट, नत्था सिंह नेगी, देवेन्द्र चौधरी, मिंटू कोठियाल, संतू नेगी, दिगम्बर बर्त्वाल, धर्मेन्द्र कंडारी, मधुसूदन चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page