औषधी निरीक्षक ने देवाल के मेडिकल स्टोरों का किया अचौक निरीक्षण

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड मुख्यालय के बाजार में स्थित मैडिकल स्टोरो पर सोमवार को वरिष्ठ औषधी निरीक्षक चमोली चन्द्र प्रकाश नेगी ने औचक निरीक्षण कर मेडिकल स्टोर संचालको को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पांच दवाईयों के सैम्पल भर कर सील्ड कर जांच के लिए ले गए। उन्होंने मेडिकल स्टोरों मालिको से कहा है कि सभी प्रकार की दवाईयों के क्रय विक्रय बिलों को संरक्षित रखने, सैडूयूल-एच एवं नारकोटिक्स और आवश्यक दवाओं का रजिस्टर के रखरखात करने, दुकानों में सीसीटीबी लगाने,  साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। इस मौके पर गौरव जोशी,  उमेश मिश्रा, खड़क सिंह, दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page