देवाल में पंचायत प्रतिनिधियों व कमिर्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक मुख्यालय पर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों और कमिर्यों का तीन दिवसीय  पंचायत विकास योजना एवं थीम आधारित नियोजन विषय पर शुक्रवार से प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण केयर इन नीड़ वेलफेयर सोसायटी की ओर से दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने कहा कि प्रशिक्षण से विकास कार्यों में सफलता और ज्ञान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण विकास को भी आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर गिरीश नौटियाल ने बताया कि  प्रतिभागियों को  स्थाई  विकास के 17 लक्ष्यों पर चर्चा की जायेगी ताकि ग्रामीण विकास के लिए पंच वर्षीय योजना ग्रामीणों के साथ मिलकर तैयार की जा सके।  उन्होंने पंचायत में कार्यों की जिम्मेदारी एवं अधिकारों का विभिन्न स्तर पर नियोजन में लोगों की भागेदारी, पारदर्शिता, योजनाओं का  क्रियान्वयन महिलाओं एवं कमजोर वर्गों  के प्रतिनिधीत्व के महत्व पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो भी गांव राष्ट्रीय स्वराज अभियान के तहत गांव के लिए निर्धारत नौ थीम में से एक पर संकेतों के साथ काम करती है, तो उस गांव को भारत सरकार की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। प्रशिक्षण में  ग्राम स्तर पर विभिन्न समितियों का योगदान, अधिकार, कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही समूहों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर  मास्टर ट्रेनर गिरीश नौटियाल, डा. प्रीती, एसके डिमरी, हरेंद्र सिंह, चन्द्रकला नौटियाल, नोडल  विनोद परिहार, प्रमिला रावत, कमल जोशी, गिरीश चमोला, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अर्पण ठाकुर, दीपेंद्र नेगी, अभिनय पटवाल, क्षेपस सीमा बिष्ट, कलम सिंह बिष्ट आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page