वलाण ममंद को किया सांस्कृतिक कार्यक्रम सामग्री का वितरण

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के दूरस्थ गांव वलाण महिला मंगल दल को गुरूवार को क्षेत्र प्रमुख देवाल डॉ. दर्शन दानू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपयोग आने वाली सामग्री का वितरण किया। 

गांववासियों ने क्षेत्र प्रमुख का ढोल नगाड़ों फूलमाला के साथ स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को क्षेत्र प्रमुख को बताया। क्षेत्र प्रमुख ने ग्रामीणों की समस्याओं गंभीर से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। वलाण सड़क के लिए खुशी जताई है। इस मौके पर ममंद अध्यक्ष भारती देवी, प्रधान कविता देवी, रणजीत सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, उप प्रधान विरेन्द्र राम, बलवन्त सिंह, राम सिंह, पान सिंह, बुद्धि राम, कमल सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page