प्रथम वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) पब्लिक स्कूल सुनील जोशीमठ कक्षा नर्सरी एवं यूकेजी हेतु 02 अस्थाई अध्यापिकाओं एवं 01 आया हेतु भर्ती होनी है।
जिसमें अध्यापिकाओं के लिए अहर्ता स्नातक के साथ बीएड या एनटीटी, उम्र सीमा न्यूनतम 30 वर्ष, 01 वर्ष का अध्यापन अनुभव, सामान्य नृत्य और संगीत के अनुभव के साथ ही अंग्रेजी बोलने और पढ़ने में दक्षता होनी चाहिए। आया हेतु अहर्ता प्रार्थना पत्र के साथ समस्त शैक्षणिक दस्तावेज, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता का साक्षात्कार प्रथम वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) पब्लिक स्कूल सुनील जोशीमठ में दिनांक 30 मार्च को 10 बजे से प्रारंभ होगा। आवेदनकर्ता को अपने सभी मूल दस्तावेज साक्षात्कार हेतु लाने होंगे।