गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने लोकसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान चमोली जनपद के सीमांत क्षेत्र सुराईथोटा में स्थानीय लोगों के साथ किया संवाद

गढ़वाल सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख क्षेत्र में आज लोकसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज चमोली जनपद के सीमांत क्षेत्र सुराईथोटा गांव पहुंचकर स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया।

उनकी समस्याओं को सुनी और उनके महत्वपूर्ण सुझाव लिए। ग्राम प्रधान श्री पुष्कर सिंह बुटोला ने नागरिकों से परिचय कराया और अपना मांग पत्र सौंपा। जोशीमठ से सुराईथोटा के बीच विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका लोकसभा गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में पहली बार पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

नागरिकों से उन्होंने संवाद किया और उनकी जन समस्याओं को सुना।इससे पूर्व गढ़वाल सांसद बलूनी ने आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ औली क्षेत्र का निरीक्षण किया और औली को किस तरह पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर लाया जाए, इस हेतु पर्यटन व्यवसाय से जुड़े स्थानीय नागरिकों से चर्चा की और उनके सुझाव लिए।

सांसद बलूनी ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से औली के विकास की संभावना पर चर्चा की, केंद्रीय मंत्री ने तत्काल सहमति देते हुए कहा कि वह आगामी दो-तीन सप्ताह के भीतर स्वयं सांसद बलूनी के साथ औली आएंगे और यहां की स्कीइंग की संभावनाओं का अध्ययन करके एक बृहद योजना इस क्षेत्र को प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page