पीएमश्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस का रजत जयंती महोत्सव

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेशभर में राज्य स्थापना की रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में भी उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन  किया गया। जिसके तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। छात्राओं द्वारा राज्य की रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे रंगोली, भाषण निबंध, कविता आदि में प्रतिभाग किया गया।  छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें कौशल कार्यक्रम के तहत बनाई गई विभिन्न सामग्रियों तथा विज्ञान व गणित के मॉडल ब्यूटी एंड वैलनेस तथा अन्य विषयों की मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा अपनी मातृभाषा गढ़वाली में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के महत्व तथा राज्य आंदोलन से संबंधित जानकारी छात्रों के साथ साझा की तथा इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page