पैनखंडा महोत्सव को लेकर ज्योतिर्मठ प्रखंड के लोगों में भारी उत्साह, नगर एवं ग्रामीण महिलाएं कर रही है बढ़चढ़ कर प्रतिभाग

ज्योतिर्मठ विकासखंड में पिछले नौ वर्षों बाद पैनखंडा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें  ज्योतिर्मठ विकासखंड के विभिन्न महिला मंगल दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही है। इसके अलावा ज्योतिर्मठ नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही है। इस मेले में दूर–दराज के ग्रामीण बढ़–चढ़कर पहुंच रहे है। मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जन सुविधा के लिए स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में आसानी से जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है। सात दिवसीय पैनखंडा महोत्सव का शुभारंभ कल 11 दिसंबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के द्वारा किया गया। इस मेले को लेकर पैनखंडा महोत्सव समिति एवं प्रशासन द्वारा पहले से तैयारी पूरी कर ली गई थी। 7 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में जोशीमठ प्रखंड के महिला मंगल दल एवं ज्योतिर्मठ नगर के महिला मंगल दल तथा विद्यालयों के छात्र–छात्राओं द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। मेले में विभिन्न स्थानीय एवं  बाहर से आए हुए सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भी सांयकाल में प्रस्तुतियां दी जाएगी।

मेले को लेकर ज्योतिर्मठ प्रखंड के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। दूर–दराज के लोग मेले को देखने के लिए एवं मेले में प्रतिभा करने के लिए बड़ी संख्या में रविग्राम खेल मैदान में पहुंच रहे हैं। खेल मैदान रविग्राम खेल में विभिन्न दुकानों के साथ ही  लोगों के मनोरंजन के साधन स्थापित किए गए हैं जिसमें लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं एवं अपने घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी आसानी से एक जगह पर से कर रहे हैं। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ी प्रतिभा कर रहे हैं। लंबे समय के बाद ज्योतिर्मठ नगर में इस प्रकार का बड़ा मेला आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर ज्योतिर्मठ नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस मेले में लोगों को अपने घरेलू उपयोग की वस्तुएं कम दाम पर आसानी से उपलब्ध हो रही है जिससे लोग बढ़-कर कर खरीददारी कर रहे है। पैनखंडा महोत्सव के द्वितीय दिवस के उद्घाटन में एचसीसी के पीएम नाशिर उद्दीन, राजीव मोहंती, यूकेडी जिलाध्यक्ष युद्धवीर नेगी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश डिमरी, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष (एसटी) लक्ष्मी लाल, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योतिर्मठ देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी, एवं मेला समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, विक्रम सिंह फरस्वाण सचिव, मेला समिति, समीर डिमरी – उप सचिव, मेला समिति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page