पैनखंडा चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट केएसपी मारवाड़ी ने जीता 4 विकेट से

युवा खेल विकास समिति ज्योतिर्मठ के तत्वाधान में चल रहे पैनखंडा चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन आज फाइनल मैच के साथ संपन्न हो गया। 20 दिनों तक चले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 30 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुआ था। रविग्राम खेल मैदान पर आयोजित पांचवीं पैनखंडा चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला 20–20 ओवरों का खेला गया। फाइनल मुकाबला केएसपी मारवाड़ी तथा कल्पघाती उर्गम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्पघाटी उर्गम की टीम ने केएसपी मारवाड़ी को निर्धारित 20 ओवर में 173 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें कल्पघाटी उर्गम के बल्लेबाज किशन सिंह पंवार ने 57 गेंद में ताबड़तोड़ 106 रनों की पारी खेली। केएसपी मारवाड़ी ने निर्धारित 173 रन का लक्ष्य 6 विकेट के नुकसान पर आसानी ने हासिल कर लिया। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को 51000 की नगद धनराशि और ट्रॉफी एवं उपविजता टीम को 25000 की नगद धनराशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट की प्रायोजक एनटीपीसी कंपनी रही।
युवा खेल विकास समिति ज्योतिर्मठ द्वारा पिछले पांच वर्षों से लगातार रविग्राम खेल मैदान में युवा खेल विकास समिति द्वारा इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेशभर के क्रिकेट खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा एवं हुनर दिखाते है। फाइनल मुकाबले में नगर पालिका अध्यक्षा देवेश्वरी शाह, प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप नेगी, एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार शुक्ला, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन सुश्री सुगाता दास गुप्ता, रविग्राम वार्ड सदस्य प्रवेश डिमरी, महेंद्र नंबूरी, युवा खेल विकास समिति के अमित सती, कमल नेगी, ललित थपलियाल समेत युवा खेल विकास समिति ज्योतिर्मठ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page