उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण मामले में महेंद्र भट्ट का काले झंडे दिखाकर किया विरोध

आज उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के चमोली जनपद के कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध किया।
उत्तराखंड क्रांति दल का आरोप है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा सरकार लगातार महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपा रही है और इस पूरे मामले में भाजपा की संलिप्तता सामने आ रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सत्ता के दबाव में इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “महेंद्र भट्ट गो बैक”, “अंकिता को न्याय दो” और “भाजपा सरकार जवाब दो” जैसे नारे लगाए। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय नहीं मिलता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक उत्तराखंड क्रांति दल का आंदोलन जारी रहेगा।
उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा सरकार से मांग की है कि हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
उत्तराखंड क्रांति दल ने यह भी कहा कि पार्टी प्रदेश की अस्मिता और बेटियों के सम्मान के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page