जनपद चमोली के समस्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 24 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा

जनपद में हो रही भारी बर्फबारी एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों के कारण आवागमन एवं जनजीवन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशानुसार जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक दिनांक 24 जनवरी 2026 दिन शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भी उक्त तिथि को अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें।जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है तथा आवश्यकतानुसार आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page