एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिलाधिकारी चमोली की अध्यक्षता में हुई बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, प्रमुख मांग चारापत्ती मुआवजा मामले पर कंपनी ने मांगा समय

एनटीपीसी परियोजना के खिलाफ 15 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 8 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसके बाद आज तहसील सभागार में जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रभावित ग्रामीणों ने जोर–शोर से अपने मुद्दे रखे। ग्रामीणों ने चारापत्ती, रोजगार, सामुदायिक विकास के संदर्भ में तमाम मुद्दे रखे। बैठक में परियोजना प्रभावित ग्रामीणों की मुख्य मांग चारापत्ती की रही जिसमें जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को अवश्वस्त किया गया कि वो चारापत्ती वाले मामले में ऊर्जा सचिव को पत्र लिखेंगे और जैसे ही उसका जो भी रिप्लाई आएगा तो वो ग्रामीणों को मध्य रखेंगे। एनटीपीसी कंपनी प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वो हायर अथोरिटी को सकारात्मक सुझाव को लेकर पत्र लिखेंगे और 20 दिनों में इस पर सकारत्मक कार्यवाही करेंगे। बैठक की कार्यविधि कंपनी द्वारा परियोजना प्रभावितों द्वारा चल रहे धरना स्थल पर रखेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
इस अवसर पर बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, एनटीपीसी परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला, एजीएम (एचआर) सुगातादास गुप्ता, डीजीएम देवेंद्र ग़बर्याल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन बैंजवाल, वार्ड सभासद प्रवेश डिमरी, ग्राम प्रधान भंग्यूल मिथलेश फर्स्वाण, ग्राम प्रधान रोशना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य वर्षा बिष्ट, ग्राम प्रधान विनीता देवी, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, सरपंच शिशुपाल भंडारी समेत प्रभावित गांवों के जनप्रतिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page