एनटीपीसी के साथ प्रभावित गांवों की 15 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति के बाद आज से परियोजना प्रभावितों ने हड़ताल समाप्त की, आठ दिन बाद सुचारू हुआ परियोजना का काम

एनटीपीसी परियोजना के खिलाफ पिछले 9 दिनों से आंदोलन कर रहे परियोजना प्रभावितों की कल मंगलवार को जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार की अध्यक्षता में बनी सहमति के बाद आज से निर्माण कार्य सुचारु हो गया है। आज तसीलदार जोशीमठ, एनटीपीसी के अधिकारी और एचसीसी के अधिकारी सुबह तपोवन कंपनी प्रवेश द्वार पर चल रहे ग्रामीणों को आंदोलन स्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने बैठक में बनी सहमति पत्र को पढ़कर सुनाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना क्रमिक धरना स्थगित कर दिया है। जिसके बाद इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहन बैंजवाल सेलंग स्थित टीवीएम साईट पर चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे और प्रशासन के साथ बनी सहमति पत्र को जनप्रतिनिधियों को सौंपा और इस बाद पैनी–अनिमठ में चल रहे आंदोलन को भी समाप्त कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर अगले 20 दिनों में ग्रामीणों की प्रमुख मांग चारापत्ती मुआवजे पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया एनटीपीसी को तरफ से तो तो वो फिर से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सेलंग रोशना बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य वर्षा बिष्ट, ग्राम प्रधान पैनी विनीता देवी, क्षेत्र पंचायत बड़ागांव लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान बड़ागांव बीना देवी, ग्राम प्रधान भंग्यूल मिथलेश फर्स्वाण, अजीतपाल रावत, अनुज बिष्ट, सरपंच सेलंग शिशुपाल भंडारी, राजे सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत किशन सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page