अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के वर्तमान समय में चुनौतियां विषय पर चर्चा हुई जिसमें कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह डुंगरियाल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत के इतिहास के बारे में एवं प्राचीन समाज से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता भी हुई जिसमें प्रेरणा, बबीता ,अनुपमा ,सुधांशु सती, पूर्णिमा ने महिलाओं की समाज मे भूमिका तथा महिलाओं के सम्मुख आधुनिक चुनौतियां विषय अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये जिसमें प्रथम स्थान सुधांशु सती ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान बबीता तथा तृतीय स्थान पूर्णिमा ने प्राप्त किया।
इस भाषण प्रतियोगिता के पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता शुरू हुई, इसमें प्रथम स्थान प्रियंका ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान धनेश्वरी तथा तृतीय स्थान प्रिया ने प्राप्त किया।
इन कार्यक्रमों को सम्पन्न करने में निर्णायक प्रभारी प्राचार्य डॉ एन. इस. रावत, डॉ.एस.एस. रावत, डॉ.आर. एस. मार्तोलिया, डॉ. मोनिका सती रही। कार्यक्रम के बाद सभी एनएसएस के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया।